{"_id":"5f947f4d8ebc3e9bae32c043","slug":"help-desk-barabanki-news-lko546970281","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील और ब्लॉक में भी खुलेगी महिला हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील और ब्लॉक में भी खुलेगी महिला हेल्प डेस्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। थानों की तरह ही जिले की छह तहसील, 15 ब्लॉक और विकास भवन में भी महिला हेल्प डेस्क बनेगी। इसके बाद राजस्व और विकास विभाग से संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए महिलाओं को भटकना नहीं पड़ेेगा। तहसीलदार स्तर के अधिकारी नियमित रूप से पर्यवेक्षण, एसडीएम सप्ताह में और डीएम दो सप्ताह में समीक्षा करेंगे।
राजस्व और विकास से जुुड़ी शिकायतों को लेकर महिलाओं को तहसील, ब्लॉक के साथ विकास भवन के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अधिकारियों की गैर मौजूदगी में कर्मचारियों की अनदेखी के चलते समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो पाता है। मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों की तरह ही अब तहसील व ब्लॉक स्तर पर भी महिला हेल्पडेस्क बनाकर आधी आबादी को त्वरित न्याय दिलाने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत जिले की छह तहसील, 15 ब्लॉक और विकास भवन परिसर में महिला हेल्पडेस्क तैयार की जाएगी। इसमें कंप्यूटर, प्रिंटर, कुर्सी, मेज, पंखा और पेयजल आदि उपलब्ध होगा। कक्ष की जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों के पास होगी। वे शिकायत को कंप्यूटर पर दर्ज करेंगी। हेल्प डेस्क पर दर्ज होने वाली महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था आईजीआरएस पोर्टल पर एनआईसी द्वारा विकसित माड्यूल के आधार होगी। शिकायतों का निस्तारण संबंधित राजस्व और विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।