फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   help

22 हजार 486 श्रमिकों को मिला एक-एक हजार रुपये का भत्ता

Thu, 10 Jun 2021 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
help
बाराबंकी। आपदा राहत सहायता योजना के तहत बुधवार को जिले के 22 हजार से अधिक श्रमिकों के खातों में मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन एक-एक हजार रुपये की धनराशि भत्ते के रुप में भेजी गई है। वहीं अन्य श्रमिकों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन व्यवस्था के लिए पोर्टल को लांच किया गया है।
विज्ञापन

जिस पर रेहडी, खोमचा, ठेला आदि समेत 37 प्रकार के नियोजन में काम करने वाले असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों का पंजीयन कराकर उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा। कलेक्ट्रेट के एनआईसी में मौजूद विधायक रामनगर व एडीएम ने नौ श्रमिकों को प्रमाण पत्र भी सौंपा। इस दौरान सीएम के वर्चुअल संवाद को भी सुना गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते रोजगार ठप होने के चलते प्रदेश सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों के साथ असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को भत्ते के रुप में एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा की थी। इसी के तहत पहले चरण में जिले के श्रम विभाग में पंजीकृत 65 हजार श्रमिकों में से 22 हजार 486 श्रमिकों के खातों में बुधवार को सीएम द्वारा ऑनलाइन एक-एक हजार रुपये की धनराशि भत्ते के रुप में भेजी गई। लाभार्थियों का डाटा उत्तर प्रदेश सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चयनित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनका पंजीकरण रिनीवल होने के साथ उनका बैंक खाता अपडेट है। इस कार्यक्रम को लेकर कलेक्ट्रेट के एनआईसी में मौजूद रामनगर विधायक शरद अवस्थी और एडीएम संदीप गुप्ता ने वहां मौजूद नौ श्रमिकों को भत्ते का प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद को भी सुना।

जिसमें बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ देने के लिए एक पोर्टल लांच किया गया है। 37 नियोजनों में काम करने वाले इन श्रमिकों का पंजीयन पंचायती राज, डूडा, नगर पंचायत आदि विभागों द्वारा किया जाएगा। इसकी शुरुआत जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर काम कर रहे श्रमिकों के पंजीयन के साथ शुरूकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed