फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   He cut his wife's neck and roamed around with her head in his hands.

Barabanki News: पत्नी की गर्दन काटी, हाथ में सिर लेकर घूमता रहा

Sat, 17 Feb 2024 04:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 17 Feb 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
He cut his wife's neck and roamed around with her head in his hands.
बाराबंकी। अवैध संबंधों के शक में शुक्रवार सुबह अनिल नाम के युवक ने तेज धार हथियार (बांके) से पत्नी का गला काट दिया। इसके बाद एक हाथ में सिर व दूसरे में बांका लेकर सड़क पर घूमने लगा। यह दृश्य देख ग्रामीण सहम गए। भगदड़ की स्थिति बनी रही। कुछ देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन






बसारा गांव निवासी अनिल कुमार राजगीर का काम करता है। आठ वर्ष पहले उसकी शादी मसौली क्षेत्र के भूलीगंज निवासी वंदना देवी से हुई थी, जिससे पांच वर्षीय पुत्र अमन व एक वर्षीय श्याम है। अवैध संबंधों के शक में बीते करीब एक वर्ष से अनिल व वंदना में अक्सर विवाद होता था। तनाव बढ़ता देख संबंधियों ने दोनों के बीच सुलह की कोशिश भी की थी। लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन







शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अनिल मजदूरी के लिए सुढि़यामऊ जाने की बात कहकर घर से निकला। करीब नौ बजे वह अचानक बाइक से लौट आया और घर में रखा बांका उठाकर कमरे में बैठी पत्नी की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। कुछ ही क्षण में उसका सिर धड़ से अलग हो गया। इसके बाद वंदना का कटा सिर लेकर अनिल गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क पर पहुंच गया। यह देख ग्रामीण दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






पुलिस ने वंदना के पिता लालबहादुर की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर अनिल को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने परिजनों के साथ आरोपी से भी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि अनिल को पत्नी पर शक था। इसी कारण उसने हत्या को अंजाम दिया। मामले की जांच की जा रही है।










दहशत में बच्चे, अनिल की मां बेहोश

पिता को मां पर बांके से वार करता देख पांच वर्षीय अमन दहशत में आ गया। वह भागता हुआ दादी रामकली के पास पहुंचा और मां को बचाने की गुहार लगाने लगा। उसके साथ दौड़ते हुए कमरे में पहुंची रामकली ने बहू का छटपटाता धड़ व अनिल के हाथ में सिर देखा तो अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद से ही दोनों बच्चे दहशत में हैं।








चार दिन पहले पुलिस चौकी में हुआ था समझौता
बीते 12 फरवरी को वंदना अपने नंदोई के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए भगौली गई थी। उसके देवर संदीप कुमार ने बताया कि इसी दिन भाभी किसी युवक के साथ नहर किनारे बातचीत कर रही थी, जिसे देखकर अनिल से उसका विवाद हुआ। भगौली पुलिस चौकी पर समझौता भी हुआ। मना करने के बाद भी वंदना उस युवक के संपर्क में रहती थी, जिससे आये दिन विवाद होता रहता था।











कोई पछतावा नहीं...मना करने पर धमकाती थी वंदना

पुलिस की गिरफ्त में अनिल ने बताया कि वह पत्नी वंदना की हरकतों से आजिज था। समझाने का प्रयास करता तो वह पूरे परिवार को उत्पीड़न में फंसाने की धमकी देती थी। परिवार पर कोई मुसीबत न आये इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। गर्दन काटने के बाद वह सिर लेकर कहां जा रहा था, उसे स्वयं नहीं पता। एसपी की पूछताछ में उसने बताया कि घटना को लेकर कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed