{"_id":"640cd9d3849bc027440dd994","slug":"haryana-cricket-academy-won-the-match-barabanki-news-c-13-1-123438-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच
Sun, 12 Mar 2023 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को 16वीं चौधरी आसिफ अली मेमोरियल ऑल इंडिया प्राइजमनी क्रिकेट लीग का शानदार आगाज हुआ। टूर्नामेंट में छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन लखनऊ और हरियाणा की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें हरियाणा ने मैच जीत लिया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ डीएम अविनाश कुमार ने शांति का प्रतीक कबूतर उड़ा कर किया। इसके बाद पहला मुकाबला हरियाणा क्रिकेट एकेडमी एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के बीच खेला गया। टॉस जीत कर क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 204 रनों का स्कोर बनाया। एक समय 49 रनों पर लखनऊ के पांच प्रमुख बल्लेबाज अपना विकेट खोकर पवेलियन लौट चुके थे। मगर कप्तान युवराज सिंह ने चार चौके व दो छक्कों की मदद से 80 रन व शिवम पांडेय ने चार चौकों की मदद से 68 रन बनाए और 103 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे हरियाणा क्रिकेट एकेडमी के ओपनर व रणजी स्टार स्वास्तिक चिकारा ने 35 गेंदों पर ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी कर टीम के लिए मजबूत आधार रखा। दो छक्के व 11 चौके लगाने के बाद जैसे ही चिकारा 65 रनों के निजी स्कोर पर जिशान अंसारी की गेंद पर आउट हुए, उनकी टीम दबाव में आ गई। जिशान ने इसी ओवर में हरियाणा के तीसरे नंबर के बल्लेबाज विवेक यादव को भी बोल्ड कर दिया। इसके बाद हरियाणा की टीम दबाव में आ गई।
विज्ञापन
मगर हरियाणा के कप्तान ऑलराउंडर हितेश जेमिनी ने अंतिम समय पर 26 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। लखनऊ के गेंदबाज जिशान अंसारी ने आठ ओवर में 54 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया। हरियाणा के तेज गेंदबाज रौनक़ दाबस को उनकी शानदार गेंदबाजी (सात ओवर दो मेडन 28 रन पांच विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।