{"_id":"591c963d4f1c1b2d0bf2328f","slug":"happy-weather-from-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबादी से खुशगवार हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबादी से खुशगवार हुआ मौसम
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 17 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorm in punjab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के लोगों ने बुधवार दोपहर बाद अचानक बदले मौसम से राहत महसूस की। आसमान में छाए बादलों व हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम मौसम खुशगवार हो गया। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई।
बीते कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने मौसम बदलने से राहत महसूस की। बुधवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखाई दिया। करीब दस बजे तेज हवा चली। लेकिन दोपहर तेज धूप से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम खुशगवार हो गया।
फतेहपुर क्षेत्र मेें हल्की बारिश हुई जिससे मेंथा किसानों के चेहरे खिल उठे। शाम को मौसम काफी सुहावना हो गया। बच्चे पार्क में जा पहुंचे और खूब मस्ती की। बुधवार को तापमान अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 69 व न्यूनतम 41 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
इस बारिश से किसानों को कोई खास फायदा नुकसान नहीं है। मेंथा किसानों का थोड़ा फायदा होगा। तेज हवा व आंधी से आम की फसल को नुकसान हो सकता है। मक्का की फसल को नुकसान होने की संभावना है तेज हवा से परागण की क्रिया में अवरोध होगा जिसका असर उत्पादन पर पड़ सकता है। - डॉ. जेपी सिंह, कृषि वैज्ञानिक, केवीके, हैदरगढ़