फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Haidergarh crossing is testing our patience, there is a daily jam

Barabanki News: सब्र का इम्तिहान ले रही हैदरगढ़ क्रॉसिंग, रोजाना लग रहा जाम

Mon, 07 Jul 2025 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Haidergarh crossing is testing our patience, there is a daily jam
क्रॉसिंग पर जाम में फंसे लोग। - फोटो : क्रॉसिंग पर जाम में फंसे लोग।
बाराबंकी। जिले के हैदरगढ़ में बांदा–बहराइच स्टेट हाईवे पर पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही के चलते यह क्रॉसिंग दिन में कई बार बंद होती है, जिससे हजारों वाहन जाम में फंस जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि बीते तीन दशकों से यहां ओवरब्रिज की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

यह क्रॉसिंग हैदरगढ़ से बाराबंकी जिला मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर है, जहां से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से उतरकर गोंडा, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बहराइच की ओर जाने वाले भारी वाहन भी गुजरते हैं। यह मार्ग लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे और लखनऊ–अयोध्या नेशनल हाईवे को भी जोड़ता है, इसलिए यहां यातायात का दबाव हमेशा ज्यादा रहता है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पहले सेतु निगम ने ओवरब्रिज का प्रस्ताव बनाकर भेजा था और मिट्टी की जांच भी हुई, लेकिन बजट की स्वीकृति अब तक अटकी हुई है। विधायक दिनेश रावत इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा मुश्किल उस समय होती है, जब किसी मरीज को लेकर एंबुलेंस जिला अस्पताल या हैदरगढ़ सीएचसी की ओर जाती है और उसे भी जाम में घंटों फंसे रहना पड़ता है। लंबे समय से अधूरी पड़ी इस मांग ने अब लोगों के सब्र का इम्तिहान लेना शुरू कर दिया है। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि जल्द ही इसे लेकर शासन से पहल हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed