{"_id":"670865294977a6331405d6b8","slug":"gurusharan-becomes-chairman-of-dcb-arun-becomes-vice-chairman-barabanki-news-c-315-brp1007-126112-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गुरुशरण बने डीसीबी के सभापति, अरुण उपसभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गुरुशरण बने डीसीबी के सभापति, अरुण उपसभापति
Fri, 11 Oct 2024 05:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
निर्विरोध निर्वाचित हुए गुरु शरण लोधी को प्रमाण पत्र भेंट करते अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अनुराग सिंह
बाराबंकी। डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के सभापति और उपसभापति का चुनाव बृहस्पतिवार को निर्विरोध संपन्न हो गया। भारतीय जनता पार्टी के सभापति प्रत्याशी गुरुशरण लोधी और उपसभापति प्रत्याशी अरुण बैसवार को नौ सदस्यों ने निर्विरोध चुना।
बता दें कि प्रबंध समिति के 14 सदस्यों में 11 का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ था। देवा से नवीन चंद्र, निंदूरा से रामखेलावन, फतेहपुर से योगेंद्र कुमार, शारदा बख्श सिंह, बंकी से अरुण कुमार बैसवार, अनुसूचित जाति जनजाति के लिए आरक्षित रामनगर-क से श्रीकृष्ण, अनारक्षित रामनगर-ख से नंद किशोर, रुदौली से संतोष मौर्या, विशेष क्षेत्र महिला से ऊषा श्रीवास्तव, सिद्धौर से रेखा वर्मा, सिरौलीगौसपुर से परमेंद्र विक्रम सिंह, वृत्तिक क्षेत्र से गुरुशरण लोधी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
इनमें गुरुशरण लोधी की दावेदारी पहले से ही मजबूत मानी जा रही थी। वह पूर्व में बैंक के उपसभापति के साथ सभापति का दायित्व संभाल चुके थे। वर्तमान में वह भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रभारी भी थे। बृहस्पतिवार को डीसीबी परिसर में नौ अन्य सदस्यों की सहमति से गुरुशरण लोधी को सभापति एवं अरुण बैसवार को उपसभापति चुना गया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व सांसद उपेंद्र रावत, विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा, हैदरगढ़ दिनेश रावत, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, महामंत्री संदीप गुप्ता समेत समिति के सदस्यों की मौजूदगी में सभापति और उपसभापति ने आरओ/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अनुराग सिंह से प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
इसके बाद भाजपाइयों ने माला पहनाकर सभी को बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि बैंक की सालाना आय दो करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा करेंगे। अधिक से अधिक किसानों को बैंक का लाभ मिल सके, इसका प्रयास रहेगा।