{"_id":"628a8dd399443e4ead58082c","slug":"gunpowder-explosion-one-dead-barabanki-news-lko631809545","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारूद में विस्फोट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारूद में विस्फोट, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियाबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र दरियाबाद के सराय शाह आलम गांव में रविवार शाम नौटंकी का सामान उतारते वक्त वाहन में रखे बारूद में धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि वाहन के परखचे उड़ गए। हादसे में नौटंकी के एक कलाकार की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सराय शाह आलम निवासी जलील के पुत्र सुल्तान की बरात रविवार सुबह खोदायपुर गांव गई थी। शाम को बरात लौटी थी। शादी की खुशी में नौटंकी होनी थी। दरियाबाद के अबू सहमा की नौटंकी बुलाई गई थी। शाम करीब साढ़े सात बजे एक माल वाहन से नौटंकी का सामान व कलाकार गांव पहुंचे।
गांववालों के अनुसार वाहन से नौटंकी का सामान उतारा जा रहा था कि तभी तेज धमाका हो गया। विस्फोट की आवाज से पूरा गांव कांप उठा। भगदड़ मच गई। लोग जब कुछ देर बाद वाहन के पास पहुंचे तो देखा कि उसके परखचे उड़ गए थे। विस्फोट से नौटंकी में आए कलाकार अयोध्या जिले के पटरंगा निवासी राजू (43) की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
हादसे में रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इंदरपुर निवासी बनवारीलाल (40) व धन्नू (45) निवासी रसूलपुर थाना दरियाबाद गंभीर रूप से घायल पड़े थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर दरियाबाद पुलिस व सीओ रामसनेहीघाट रघुवीर सिंह भी पहुंच गए। घायलों को सीएचसी मथुरानगर भेजा गया। सीओ रघुवीर सिंह ने बताया कि नौटंकी में बारूद का प्रयोग पटाखा दगाने के लिए किया जाता है। नौटंकी वाले बारूद लेकर आए थे जो वाहन में रखा था। उसी में विस्फोट हुआ है।
सराय शाह आलम गांव में जलील के पुत्र सुल्तान की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे के बाद पूरे गांव में हर व्यक्ति के चेहरे पर हवाई उड़ रही थी। करीब आधा घंटा तक तो कोई उस वाहन के पास नहीं गया जिसमें विस्फोट हुआ था। नौटंकी में आए अन्य लोग पता नहीं कहां भाग गए थे। चौंकी इंचार्ज सुरेश मिश्रा ने घायलों को अस्पताल भेजवाने के बाद बड़ी मुश्किल से घायलों का नाम पता कर घरवालों को सूचना दी। देर रात एएसपी मनोज पांडेय ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
नौटंकी का सामान उतारते वक्त वाहन में रखे बारूद में अचानक धमाका हो गया जिससे एक की मौत हो गई, दो घायल हुए हैं। पटाखे कहां से आए, बनाने वाले के पास लाइसेंस था कि नहीं, इसकी छानबीन की जा रही है।
-अनुराग वत्स, एसपी