{"_id":"65b18d3ae1e56279270d8006","slug":"gunji-shehnai-128-pairs-of-each-other-barabanki-news-c-315-1-brp1005-11885-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गूंजी शहनाई, एक दूजे के हुए 128 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गूंजी शहनाई, एक दूजे के हुए 128 जोड़े
Thu, 25 Jan 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। हिंदू रीति रिवाज व मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर 124 युगलों ने फेरे लिए और जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। वहीं चार जोड़ों का निकाह कराया गया। बुधवार को इन अनूठे पलों का साक्षी बना लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मैदान, जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विधि-विधान से 128 जोड़ों का विवाह कराया गया।
कार्यक्रम स्थल पर बुधवार सुबह से ही कन्या व वर पक्ष के लोगों की भीड़ जमा होने के साथ शहनाई गूंजने लगी। कार्यक्रम स्थल पर 44 मंडपों में गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के 45 पंडितों ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण कर विवाह कराया। पुत्रियों के हाथ पीले होते देख परिवारीजनों की आंखों में आंसू छलक आए। अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, एसडीएम राम आसरे वर्मा, सीओ जटा शंकर मिश्र, ईओ शीलू अवस्थी और जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच द्वीप प्रज्ज्वलित कर इसकी शुरुआत की। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने पांच नव विवाहित जोड़ों को विवाह का प्रमाणपत्र देते हुए आशीर्वाद दिया। वहीं, चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह सराय शाह आलम गांव के इमाम कारी दीन मोहम्मद ने संपन्न करवाया।
एसपी सिंह ने बताया विवाह के लिए 135 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था। कार्यक्रम में 124 हिंदू और चार मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है। सभी को सरकार की तरफ से उपहार दिए गए हैं। विवाह के बाद मिलने वाली धनराशि सीधे खाते में भेजी जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आकाश पांडेय और टिकैतनगर चेयरमैन जगदीश गुप्ता शैलेंद्र कुमार, महेश गुप्ता, मुलायम यादव आदि मौजूद रहे।