फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   GST eleven team won

Barabanki News: जीएसटी इलेवन की टीम ने मारी बाजी

Mon, 19 Feb 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 19 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
GST eleven team won
बाराबंकी। व्यापारियों व अभिभावकों के बीच रविवार को क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला हुआ। कुल तीन मैच खेले गए। फाइनल मुकाबले में व्यापारियों की जीएसटी इलेवन टीम ने अभिभावकों की बेेसिक इलेवन ए को खूब छकाया और बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मैच जीत लिया।
विज्ञापन



जयपुरिया मैदान में व्यापारियों और अभिभावकों की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। पहला मैच व्यापारियों की टीम जीएसटी इलेवन और अभिभावकों की टीम बेसिक इलेवन ए के बीच खेला गया। इसमें जीएसटी इलेवन की टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच अभिभावकों की टीम बेसिक इलेवन ए व बेसिक इलेवन बी के बीच खेला गया। इसमें बेसिक इलेवन ए टीम ने आसानी से मैच जीत लिया।
विज्ञापन



फाइनल मुकाबला जीएसटी इलेवन और बेसिक इलेवन ए के बीच हुआ। जीएसटी इलेवन के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाना शुरू किया। कप्तान कपिल सिंह ने 32 रनों की बदौलत टीम ने 65 रन बनाए। जवाब में उतरी बेसिक इलेवन ए टीम के खिलाड़ियों ने संभल कर खेलना शुरू किया और चार ओवर में 26 रन बना दिए। इसी बीच गेंदबाजी कर रहे कपिल सिंह ने दो विकेट लेकर मुकाबला रोमांचक बना दिया। बेसिक इलेवन टीम के खिलाड़ी रनों के लिए संघर्ष करते रहे। इसी बीच कपिल सिंह ने लगातार दो खिलाड़ियों को आउट कर दिया। खिलाड़ी एक-एक रन के लिए परेशान रहे। कुछ देर बाद ही पूरी टीम 42 रनों पर आउट हो गई और जीएसटी इलेवन ने फाइनल मुकाबला जीत लिया। इस मौके पर सुभाष सिंह, केके सिंह, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed