{"_id":"65d273f0fad2280ceb08a915","slug":"ground-breaking-ceremany-barabanki-news-c-315-1-brp1007-113093-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: उद्योग महाकुंभ आज, धरातल पर उतरेंगे 11926 करोड़ के निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: उद्योग महाकुंभ आज, धरातल पर उतरेंगे 11926 करोड़ के निवेश
Mon, 19 Feb 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। उद्योगों की स्थापना का महाकुंभ आज ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के रूप में शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ 11926 करोड़ रुपये के निवेश धरातल पर उतारने की कवायद शुरू होगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना जाएगा। करीब 214 उद्योगों की स्थापना से जिले की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और 1.10 लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जीबीसी में शामिल होने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। रिट्ज रिसॉर्ट के साथ ही विधानसभा क्षेत्र में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को मूर्त रूप दिया गया।
गौरतलब है कि यूपी इंवेस्टर्स समिट के लिए जिले को 11000 करोड़ रुपये का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके सापेक्ष 23034 करोड़ रुपये के 381 एमओयू हस्ताक्षरित हुए थे। एक वर्ष तक चले विभागवार सत्यापन के बाद ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 214 निवेशकों ने उद्योगों की स्थापना को हरी झंडी दिखाई। इनका प्रस्तावित निवेश करीब 11926 करोड़ रुपये होगा, जो लक्ष्य का करीब 108 प्रतिशत है।
जीबीसी से जनपद में औद्योगिकिकरण को बढ़ावा और रोजगार की अपार संभावनाओं को भी बल मिलेगा। साथ-साथ ही मूल आधारभूत सुविधाएं स्वतः विकसित हो जाएंगी। रविवार को जीएम डीआईसी आशुतोष श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त आलोक कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं विधानसभावार जिम्मेदारियां तय कीं।
विज्ञापन
प्रशासन और पुलिस ने बनाया माहौल
जिला प्रशासन के अभूतपूर्व सहयोग के कारण निवेशकों को विभिन्न प्रकार की अनुमतियां ससमय प्रदान की गईं। पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया गया। यहां सर्किल रेट से कम कीमत पर उद्योगों की स्थापना के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है।
- प्रमित कुमार सिंह, डिविजनल चेयरमैन, अयोध्या आईआईए
जिले में उद्योग की अपार संभावनाएं
चतुर्थ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रदेश में 10 लाख करोड़ के 14000 प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया जाना है। बाराबंकी में 11926 करोड़ रुपये 214 इकाइयों का शिलान्यास होना है। सूतमिल, रामसनेहीघाट और हैदरगढ़ में नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। जनपद में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं।
- कैप्टन राजेश कुमार तिवारी, चेयरमैन, बाराबंकी आईआईए
ग्राउंड ब्रेक्रिंग सेरेमनी में 11926 करोड़ रुपये का निवेश करने वाले 214 उद्यमी शामिल होने जा रहे हैं। भव्य कार्यक्रम आयोजित कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- सत्येंद्र कुमार, डीएम