{"_id":"5728ec014f1c1bab555cd4b6","slug":"groom-lllaram-and-newborn-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे लल्लाराम व नवजात ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे लल्लाराम व नवजात ने भी तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 03 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा क्षेत्र के ग्राम रफीपुर में सात दिन पूर्व सिलेंडर विस्फोट के बाद हुए भीषण अग्निकांड हादसे में बुरी तरह जख्मी दूल्हे लल्लाराम की भी मंगलवार को राजधानी के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके अलावा दूल्हे के पड़ोसी और अपने दो बच्चों को हादसे में खो चुकी गीता के तीन दिन के नवजाज शिशु की भी मौत हो गई। इन दो मौतों से रफीपुर में फिर कोहराम मच गया है। बीती 27 अप्रैल को रफीपुर गांव मेें हुए हादसे में घायल कुल 23 लोगों में से 13 गंभीर लोगोें को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां एक के बाद एक 11 मौतें सोमवार तक हो चुकी थीं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दूल्हा लल्लाराम की हालत मंगलवार दोपहर और बिगड़ने लगी। और देर शाम उसकी मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती हुए 13 लोगों में से अब तक कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
उधर इस अग्निकांड में अपने दो बच्चे देवेश (2) व खुशी (4) को पहले ही गवां चुकी प्रवेश की गीता को सदमे के चलते बीते 30 अप्रैल को लोहिया अस्पताल में हुए नवजात शिशु की भी आज मंगलवार को केजीएमयू लखनऊ में मौत हो गई।