{"_id":"5a6631b44f1c1b90268b5d8e","slug":"grand-opening-of-mahadeva-festival-between-vedic-mantras","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रों के बीच महादेवा महोत्सव की भव्य शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रों के बीच महादेवा महोत्सव की भव्य शुरूआत
बाराबंकी
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को रामनगर स्थित महादेवा महोत्सव के शुभारम्भ से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाते क्षेत्रीय विधायक व डीएम,एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधेश्वर महादेवा में जिलाधिकारी ने विश्व कल्याण द्वार पर फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। बैंड की धुनों के बीच डीएम मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। उद्घाटन के समय भूतभावन भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवभक्तों की भीड़ रही। सांस्कृतिक पंडाल में छात्र-छात्राओं के थिरकते कदम व जीवंत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
सोमवार को लोधेश्वर महादेवा में पूजन अर्चन के समय हरि ओम स्वस्ति न इंद्रो स्वस्ति न पूषा स्वस्थि ना बृहस्पति दधाति: ओम हरि ओम मंगलम भगवान विष्णु मंगलम गरुड़ध्वज मंगलम पुंडरीकाक्ष मंगलाय तनो हरि: ..व वैदिक मंत्र गूंज उठे।
विश्व कल्याण द्वार पर जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी के पहुंचते ही अनिल शास्त्री ने अंगवस्त्र भेंट कर नारियल, पुष्प व अक्षत दिया। इसके बाद जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने विश्व कल्याण द्वार पर फीता काटकर महादेवा महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इसके बाद बैंड की धुनों के बीच डीएम महादेवा मंदिर पहुंचे। इस दौरान बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंदिर पहुंच कर जिलाधिकारी ने जल व दूध दूब, दही आदि अर्पित किया और विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अवढरदानी भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया। इस मौके पर विधायक शरद अवस्थी, एडीएम अनिल कुमार सिंह, एसपी अनिल कुमार सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, बीएसए पीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं के गीतों व नृत्य ने मोहा मन : महादेवा महोत्सव में उद्घाटन के बाद विद्यालयों के छात्र छात्राओं की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक मंच जीवंत हो उठा। रंग बिरंगी लाइटों व विभिन्न वाद्य यंत्रों के बीच गीत, नृत्य व सामूहिक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
प्राथमिक विद्यालय पहाड़ापुर के स्काउट गाइड छात्रों ने जिलाधिकारी को सलामी दी। कार्यक्रम की शुरूआत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सूरतगंज की छात्रा पूजा, गुड़िया, आशा, सीमा आदि ने सरस्वती वंदना- वीणा वादिनि वर दे.. की। इसके बाद कोमल, सीमा व गुडिय़ा ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया।
इसी विद्यालय छात्राओं ने देशभक्ति गीत रंग दे बसंती चोला.. प्रस्तुत किया। हाथों मेें तिरंगा थामे व थिरकते कदमों की जीवंत प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया। कस्तूरबा गांधी गणेशपुर की छात्रा खुशबू, नेहा, पार्वती व सुमन ने नृत्य ओ री चिरैया.. पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया।
वहीं खुशबू, पार्वती व सविता ने पवन पुरवइया...गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया तो पांडाल तालियों से गूंज उठा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नहरवल के छात्रों ने सुनो गौर से दुनिया वालो सबसे आगे होंगे.. प्रस्तुत किया।
सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा निहारिका, स्वाति व शिखा ने प्रेम रतन धन पायो गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। प्रताप नारायण दीक्षित ने बेटियां तो शान है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ यही कार्य महान है गीत सुनाया। एक के बाद एक छात्र-छात्राओं की बेहतरीन प्रस्तुति पर पांडाल तालियों से गूंजता रहा।