{"_id":"680bf0bd6323533ad6098531","slug":"gram-pradhans-of-nine-villages-declared-tb-free-received-certificates-barabanki-news-c-315-1-brb1001-138004-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: टीबी मुक्त घोषित नौ गांवों के ग्राम प्रधानों को मिला प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: टीबी मुक्त घोषित नौ गांवों के ग्राम प्रधानों को मिला प्रमाणपत्र
Sat, 26 Apr 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी टिकैतनगर में प्रधान को प्रमाणपत्र देते चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता। -संवाद
टिकैतनगर (बाराबंकी)। पूरेडलई ब्लॉक के नौ गांवों को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त घोषित किया गया है।
सीएचसी परिसर में मुख्य अतिथि चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने पानापुर, करोनी, कमियार, बसंतपुर, अतरसुइया, सिकरोहरा, परसावल, टिकरी व असवा गांव के प्रधानों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय पटेल ने बताया कि इन गांवों में एक वर्ष से कोई भी नया टीबी मरीज सामने नहीं आया है। इससे पहले के जो मरीज थे, वे इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
चेयरमैन जगदीश गुप्ता ने कहा कि अन्य गांवों को भी इससे प्रेरणा लेकर टीबी उन्मूलन की दिशा में काम करना चाहिए। इस मौके पर चेयरमैन गन्ना समिति कमलाकांत द्विवेदी, बीडीओ पूरेडलई शिवजीत व सीडीपीओ विमल कुमार पाल, रुचि अवस्थी, प्रधान रामकुमार शुक्ला, गौरव सिंह, अभिषेक सिंह व दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।