{"_id":"614787198ebc3e848778a352","slug":"government-committed-to-women-empowerment-barabanki-news-lko5963242140","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भारत की महिलाएं विश्वपटल पर अपना नाम रोशन कर रही हैं। मोदी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी बड़े कदम उठा रही है। केंद्र सरकार ऐसी कई योजनाएं लेकर आई है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी।
भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री मिथिलेश ओझा ने ये बातें रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कोरोना महिला योद्धा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
उन्होंने सुरक्षित मातृत्व योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, समर्थ योजना, सुकन्या समृद्धि जैसी कई योजनाओं को विस्तार से बताया। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ बड़े पैमाने पर महिलाओं को मिल भी रहा है।
विज्ञापन
सरकार की मंशा महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने की है। देश में हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा महिलाओं को जितना सम्मान भाजपा सरकार में मिला है, उतना कभी नहीं मिला। कार्यक्रम में विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी 71 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
अर्चना मिश्रा, शिल्पी सिंह, ममता अवस्थी, प्रमिला श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, गुलजार बानो, लक्ष्मी, उषा रावत आदि शामिल रहीं। मौके पर मोर्चा की जिलाध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी, नीता अवस्थी, जिला मंत्री कल्पना तिवारी, इंदु शुक्ला, अलका पटेल, सरिता सिंह, रचना श्रीवास्तव, प्रियंका पाठक आदि मौजूद रहीं।