फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Goods vehicle crushed fruit trader, death

Barabanki News: फल व्यापारी को मालवाहन ने रौंदा, मौत

Thu, 08 Jun 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 08 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Goods vehicle crushed fruit trader, death
फतेहपुर/माती (बाराबंकी)। अलग-अलग जगहों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में फल व्यापारी की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। एक ट्रक पलटने से चालक करीब दो घंटे तक उसमें फंसा रहा।
विज्ञापन



फतेहपुर के काजीपुर मोहल्ला निवासी मो. फुरकान (38) फल व्यापारी था। बुधवार को वह बदोसराय से घर आ रहा था। इसी दौरान फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर धौसार गांव के पास रामनगर की तरफ से आ रहे मालवाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक सड़क पर गिरा तो वाहन उसे रौंदते हुए चला गया। इससे फुरकान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फुरकान के दो बच्चे साकिब (5) व आयरा (3) हैं। सूचना पाकर पत्नी आयशा बेहोश हो गई।
विज्ञापन


उधर, माती क्षेत्र के किसान पथ पर जबरीकला गांव के निकट कोल्डड्रिंक लादकर जा रहा ट्रक तिंदोला मोड़ पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक इटावा जिले के हुसैनपुर बुधिया थाना ऊसराहार निवासी सोनू (32) उसी में फंस गया। पुलिस व एनएचएआई कर्मियों ने क्रेन मंगाकर ट्रक को सीधा कर चालक को बाहर निकाला। वह करीब दो घंटे तक ट्रक में ही फंसा रहा। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, कोठी थाना क्षेत्र में बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर असदामऊ गांव के पास बुधवार सुबह भूसा लदा मालवाहन पेड़ से टकरा कर पलट गया। हादसे में चालक सिद्धौर निवासी दीपू (33) घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed