{"_id":"68964783217b9196fc0ed876","slug":"god-sits-on-a-swing-during-jhulan-festival-barabanki-news-c-315-slko1012-145447-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: झूलन उत्सव पर झूले में विराजमान हुए भगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: झूलन उत्सव पर झूले में विराजमान हुए भगवान
Sat, 09 Aug 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
सआदतगंज (बाराबंकी) l सावन माह में रक्षा बंधन के मौके पर स्थानीय कस्बे के मंदिरों में झूलन महोत्सव मनाया जाता है। इसे पूरे उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर भगवान को झूले में विराजमान कर झुलाया जाता है। इसके लिए मंदिरों में पड़े झूलों पर देव मूर्तियों को बैठा दिया गया है।
कस्बे के रामकोट मंदिर, गुप्ता मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, रामजानकी मंदिर, रघुवर शाह मंदिर में भगवान झूले पर विराजमान हो गए हैं। मंदिर के पुजारी कुसमेश अवस्थी ने बताया सावन में झूला झुलाना भगवान के प्रति प्रेम और भक्ति का परिचायक है। रक्षाबंधन पर मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु भगवान का दर्शन पूजन कर उन्हें झूला झुलाने आते हैं। इस अवसर पर ग्राम अनूपगंज के महावीर मंदिर में रासलीला का आयोजन भी किया जाएगा। (संवाद)