फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   gm visit

लखनऊ-अयोध्या के बीच बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

Sat, 27 Feb 2021 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
gm visit
बाराबंकी। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरों द्वारा लगाए गए स्टॉल के निरीक्षण के दौरान इंजीनि? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। उत्तर रेलवे मंडल मुख्यालय के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ व अयोध्या के बीच ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। बाराबंकी से अयोध्या के मध्य रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा होगा। उन्होंने राममंदिर के मद्देनजर यहां बेहतर यात्री सुविधाएं देने की बात कही। डीआरएम ने दरियाबाद व सैदखानपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन रोककर नीचे उतर रेलवे ट्रैक का भी हाल देखा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अयोध्या से स्पेशल ट्रेन में सवार होकर लखनऊ की ओर निकले जीएम ने इस लाइन पर ट्रेन की रफ्तार को भी आंका। जीएम ने बताया कि स्पीड ट्रायल के लिए उन्होंने ट्रेन को 117 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ाने के लिए कहा। जबकि यह लाइन सौ किलोमीटर स्पीड से चलने के लिए है। मगर ज्यादा स्पीड में भी रेल लाइन पूरी तरह से बेहतर निकली है। इससे आगामी दिनों में अयोध्या व लखनऊ के बीच ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जीएम ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के चलते जहां वहां का स्टेशन व यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है वहीं आसपास के जिलों बाराबंकी आदि जगहों पर भी सुविधाएं बढ़ेंगी। कहा कोरोना के चलते अभी देश में पूर्ण रूप से ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा सकता है। लेकिन इसके बावजूद रेलवे बोर्ड व केंद्र सरकार के मंशानुरूप यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के सवाल पर जीएम ने कहा कि यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर ही एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे स्टेशनों पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव होने से उनकी स्पीड कम पड़ने से संचालन पर असर पड़ सकता है। जीएम ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या जाने के लिए यात्रियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं मिलें इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर डीआरएम संजय त्रिपाठी समेत विभाग के तमाम उच्चाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद सांसद उपेंद्र सिंह रावत, विधायक सतीश शर्मा व बीजेपी जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने जीएम को ज्ञापन देकर जिले में कई ट्रेनों के ठहराव संबंधी अन्य मांगों को पूरा करने की बात कही।

रेलवे की जमीनों से हटेगा अतिक्रमण
जीएम ने कहा कि रेलवे की जमीनों पर जहां भी अतिक्रमण है, उसे हटवाया जाएगा। इसके लिए रेलवे राज्य सरकारों का सहयोग लेगी। इसके साथ ही ट्रैकमैनों की जो भी समस्याएं हैं उनके भी निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रेनों पर यदि कहीं अवैध वेंडर मिलें तो इस बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित करें, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed