{"_id":"6037f7aa8ebc3ee8fe118686","slug":"gm-visit-barabanki-news-lko5667806121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम करेंगे निरीक्षण, लक, दक हुआ रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम करेंगे निरीक्षण, लक, दक हुआ रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
बाराबंकी रेलवे स्टेशन का किया जा रहा सुंदरीकरण।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए स्टेशन पर चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन परिसर में किसी प्रकार की कोई कमी न मिले इसको लेकर अधिकारी पूरी तैयारी में लगे हुए हैं।
महाप्रबंधक उत्तर रेलवे नई दिल्ली आशुुतोष दंगल शुक्रवार को विशेष ट्रेन से अयोध्या जाएंगे। इस दौरान वह शहर में बाराबंकी रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण करेंगे। जीएम को स्टेशन पर किसी प्रकार की कोई समस्या न मिले इसको लेकर दो दिनों से तैयारी चल रही है। स्टेशन पर साफ सफाई से लेकर, यात्री सुविधा आदि चाक, चौबंद किए जा रहे है। स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ला अपनी टीम के साथ लगातार काम में लगे हैं। यहां पर जीएम स्टेशन के हाल के साथ लखनऊ व बाराबंकी के बीच बनने वाली चार रेल लाइन, अयोध्या रेल लाइन का दोहरीकरण कार्य आदि की भी समीक्षा करेंगे।
इसके साथ ही रेलवे स्टेशन के उच्चीकरण व यहां मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी महाप्रबंधक स्तर से घोषणा की जा सकती है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के चलते वहां भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बाराबंकी रेलवे स्टेशन को भी उच्च श्रेणी का बनाया जा रहा है। जिससे लखनऊ व अयोध्या के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। स्टेशन पर सभी व्यवस्थाएं दुुरुस्त करने का काम लगातार जारी है।