{"_id":"69961d6a208739b9ca0baea8","slug":"girl-student-faints-at-exam-centre-two-students-injured-in-road-accident-barabanki-news-c-315-1-brp1006-159293-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: परीक्षा केंद्र पर छात्रा बेहोश, दो छात्र सड़क हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: परीक्षा केंद्र पर छात्रा बेहोश, दो छात्र सड़क हादसे में घायल
Thu, 19 Feb 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट/फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए। एक ओर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने पहुंची छात्रा परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अचानक अचेत होकर गिर पड़ी, वहीं दूसरी ओर हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे दो छात्र सड़क हादसे में घायल हो गए।
रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र स्थित आधुनिक भारतीय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली की हिंदी परीक्षा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 17 वर्षीय मानसी पाल पुत्री श्यामलाल, निवासी पूरे मसूर, सिद्धौर, परीक्षा केंद्र के गेट पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। वह अन्य विद्यार्थियों के साथ बोलेरो से परीक्षा देने पहुंची थी।अध्यापकों ने छात्रा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया।
छात्रा के पिता श्यामलाल ने बताया कि मानसी घर से सामान्य अवस्था में निकली थी, लेकिन केंद्र पहुंचते ही अचानक अचेत हो गई। उन्होंने आशंका जताई कि वह बुधवार की परीक्षा नहीं दे पाएगी। सीएचसी के डॉ. रईश खान के अनुसार छात्रा को अचेत अवस्था में लाया गया था, प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, फतेहपुर क्षेत्र में रामपुर मथुरा परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे दो छात्र सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। रत्नपुर गांव निवासी अजय अपने मित्र अंब्रेश कुमार के साथ बाइक से हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां अजय की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अंब्रेश को प्राथमिक उपचार के बाद परीक्षा केंद्र भेजा गया। अजय की मां राजलक्ष्मी ने बताया कि दोनों घर से हेलमेट लेकर निकले थे, लेकिन शायद उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।