फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Girl murdered and body thrown in bushes

Barabanki News: युवती की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका

Wed, 27 Mar 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 27 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Girl murdered and body thrown in bushes
टिकैतनगर (बाराबंकी)। शौच के लिए घर से निकली युवती की हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शव अर्धनग्न हालत में मिला। इतना ही नहीं उसकी आंख व मुंह में भी मिट्टी भरी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के दौरान गांव के ही एक युवक को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के दौरान विरोध करने पर ही युवक ने युवती का गला घोट कर उसे मार डाला। घटना के बाद गांव में उपजे तनाव को देखते हुए निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री सोमवार शाम करीब छह बजे बाहर शौच जाने के लिए घर से निकली थी। एक घंटा बीत जाने के बाद भी जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी युवती का कुछ अता-पता नहीं।
विज्ञापन



रात करीब नौ बजे पूरे गांव में तब सनसनी फैल गई जब पंचायत भवन के पीछे खाली पड़ी जमीन में झाड़ियाें में निर्जन स्थान पर एक युवती शव अर्ध नग्न हालत में मिला। मृतका के मुंह व आंख में मिट्टी भरी हुई थी। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को खोजबीन के दौरान झाड़ियों के पास एक मोबाइल फोन भी पड़ा मिला। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर चल रही जांच को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात भर चली पड़ताल के बाद पुलिस इस मामले में गांव निवासी दीपू नामक युवक को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। घटना के बाद गांव में उपजे तनाव को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपू ने युवती का गला घाेट कर हत्या की है। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।



परिवार में सभी की थी दुलारी
मृतका की सात अन्य बहनें व एक भाई हैं। वह बहनों में सबसे छोटी होने के कारण सभी की दुलारी थी। जबकि भाई अभी किशोरवय उम्र में है। पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बेटी की मौत से आहत मां गहरे सदमे में हैं जबकि बहनें रोककर बेहाल हैं। सबसे छोटी होने के कारण मृतका घर में दुलारी थी।


सीसीटीवी कैमरे मिले निष्क्रिय
घटना की जांच के दौरान पुलिस को पंचायत भवन के बाहर व युवती के घर के सामने खंभे में लगे सीसीटीवी कैमरों से बड़ी उम्मीद थी। लेकिन जांच में यह कैमरे निष्क्रिय पाए गए। इनमें कुछ भी रिकार्ड नहीं हो रहा था। इससे कैमरों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed