फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Girl missing after being swept away by erosion

Barabanki News: कटान की चपेट में आकर बही युवती लापता

Tue, 16 Jul 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 16 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Girl missing after being swept away by erosion
सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर सरयू नदी के किनारे शौच करने गई युवती कटान की चपेट में आ गई। मिट्टी के साथ युवती भी नदी में गिरी और तेज बहाव में बह गई। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े मगर तब तक वह पानी में लापता हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फ्लड पीएसी की टीमें स्टीमर व स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में बही युवती का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना के बाढ़ प्रभावित इलाके के बबुरी मजरे सरसंडा गांव के निवासी रामनरेश मिश्र की दो बेटियां अंजली (20) व हिमांशी (17) सोमवार दोपहर सरयू नदी के किनारे शौच के लिए गई थीं। अचानक मिट्टी धंसी तो अंजली उसी के साथ नदी में जा गिरी। तेज बहाव के कारण युवती पानी में ही लापता हो गई। बदहवास हिमांशी ने घर पहुंच कर हादसे की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी स्थानीय गोताखोरों के साथ ही 32 वीं वाहिनी पीएसी की टीम को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू शुरु कराया। स्टीमर से तीन चार किमी तक खोजबीन हुई। लेकिन नदी में बही युवती का देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

घर में बदहाल पड़ा शौचालय
ग्रामीणों ने बताया कि युवती के घर में बना शौचालय बदहाल पड़ा है। उपयोग लायक न होने के कारण ही परिवार के लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। बाढ़ प्रभावित गांवों में ऐसे कई शौचालय मिल जाएंगे। क्योंकि बाढ़ आने पर शौचालय में भी पानी व रेत-मिट्टी भर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed