फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Girl dies due to wall collapse in rain

Barabanki News: बरसात में दीवार ढहने से बच्ची की मौत

Sun, 30 Jun 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 30 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to wall collapse in rain
बाराबंकी। उमस भरी गर्मी के बीच शुक्रवार देर रात हुई झमाझम से लोगों को काफी राहत मिली। तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर शनिवार सुबह तक हुई बरसात के दौरान सुबेहा में एक कच्ची दीवार गिरने से इसके मलबे में दबकर 11 साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग बाल बाल बच गए। तेज बरसात के कारण शहर के लखपेड़ाबाग, लक्ष्मणपुरी, दशहराबाग, हजाराबाग, जलालपुर, पल्हरी, नबीगंज समेत कई मोहल्लों में सड़कों पर निचली जगहों पर पानी भर गया। जिला अस्पताल, बस स्टेशन व कई थानों के साथ स्कूलों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

सुबेहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिकरहुंआ मजरे बडी मेंहदिया गांव में शुक्रवार की रात मंजू की पुत्री रुबी (11) छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही थी। मंजू के साथ पुत्री रुचि (16), अनूबी (12), दीपांशी (4) व पुत्र अनूप (3) व अजीत (2) भी दूसरे बिस्तरों पर लेटे थे। शनिवार तड़के करीब चार बजे छप्पर वाली कच्ची दीवार का एक हिस्सा गिरा और रूबी उसी के मलबे में दब गई। ग्रामीण जब तक मलबा हटाते तब तक रुबी की मौत हो चुकी थी। मंजू के पति श्रीकृष्ण यादव की मौत डेढ़ वर्ष पूर्व हो चुकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

तीन माह बाद 31 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा
बदली व बरसात से लोगों को धूप के साथ उमस व गर्मी से काफी राहत मिली है। तीन माह बाद शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 31 डिग्री पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे पहले मार्च के दूसरे व तीसरे सप्ताह में ही पारा 30 डिग्री को पार कर गया था। जिसके बाद अप्रैल, मई व 28 जून तक तापमान 35 से 45 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने रविवार को घने बादल छाए रहने हल्की से मध्यम बरसात का संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के चेहरे खिले, रोपाई ने पकड़ा जोर
जिले में करीब पौने दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती होती है। झमाझम बरसात से धान किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्होंने खेतों में नर्सरी बनाकर बेरन के साथ अगेती खेती करने वाले किसानों ने रोपाई की तैयारी भी शुरू कर दी है। जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने बताया कि बरसात से धान की रोपाई तेजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed