{"_id":"633f25d0d9392713fb711f5f","slug":"girl-died-barabanki-news-lko651675368","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से युवती की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से युवती की मौत, युवक घायल
विज्ञापन
असंद्रा/सिद्घौर। असंद्रा व कोठी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बरसात के दौरान बिजली गिरने से युवती की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। पहली घटना असंद्रा थाने के सरवनपुर मजरे मोतिकपुर गांव में हुई।
इस गांव के निवासी आशाराम की 18 वर्षीय पुत्री रीमा अपनी 13 वर्षीय बहन नैंसी के साथ सुबह धान के खेतों से छुट्टा मवेशी भगाने गई थी। रीमा खेतों में चली गई जबकि नैंसी कुछ दूर पर रुक गई। इस दौरान अचानक तेज धमाके के साथ बिजली गिरी। रीमा इसकी चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पड़ोस के ही खेत में मौजूद गांव का युवक सत्यनारायण (19) बिजली गिरने की दहशत के अचेत होकर गिर गया। दूसरी घटना कोठी के पूरे बदली गांव में हुई। इस गांव के निवासी रामविलास का 18 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार बृहस्पतिवार को बरसात के दौरान घर के बाहर छज्जे के नीचे बैठा था। इस दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर अवनीश घायल हो गया। इससे छत व दीवारों में दरारें पड़ गईं। घर के सभी विद्युत उपकरण जल गए। संवाद