{"_id":"628151ee0c0a130b8e2d7358","slug":"girl-absconding-with-jewelery-worth-lakhs-found-three-arrested-barabanki-news-lko6307620129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के जेवर संग फरार युवती मिली, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के जेवर संग फरार युवती मिली, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लूट के इरादे से युवती को प्रेम प्रसंग में फंसाया। उसके बाद उसे बहला-फसुलाकर लाखों की नकदी व आभूषण के साथ भगा ले गए। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर आननफानन पुलिस सक्रिय हुई और घटना के 24 घंटे के अंदर तीन लाख 10 हजार की नकदी व लाखों के आभूषण के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर युवती को पकड़ किया।
मामला बदोसराय थाना क्षेत्र का है। यहां के निवासी एक सर्राफा व्यवसायी की बेटी को लूट के इरादे से कस्बे के ही युवक अली रजा उर्फ मोहम्मद ने फंसाया। उसके बाद युवती को बहला-फुसलाकर नकदी व आभूषणों के साथ शनिवार को भगा ले गया था। इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई तो उन्होंने थाने में तहरीर देकर लाखों की नकदी व आभूषण के साथ युवती के फरार होने की बात बताई।
इस पर एसओ अमित मिश्र की टीम ने युवती के मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर रविवार को ही आरोपी युवक अली रजा, ताज मोहम्मद व मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र निवासी सूरज मिश्र को पकड़कर युवती को पकड़ किया। पकड़े के आरोपियों के पास से तीन लाख 10 हजार रुपये की नकदी व लाखों के आभूषण बरामद किए। प्रभारी एसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि यह गैंग संपन्न परिवार की बेटियों को फंसाकर ऐसी हरकत करते है।