फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ghagra creating havoc

घाघरा की कटान में बह गया पासिनपुरवा-गिदरापुर चकमार्ग    

Thu, 05 Jul 2018 09:30 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 05 Jul 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
Ghagra creating havoc
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

घाघरा नदी का पानी घटने लगा है इसके साथ ही नदी के पानी से होने वाली कटान भी थम गई है लेकिन करोनी गांव के निकट पासिनपुरवा से गिदरापुर चकमार्ग को नदी का पानी अपने साथ बहा ले गया है। इससे यहां के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वह गांव से पलायन की तैयारी में जुट गए हैं। 

विज्ञापन



दरियाबाद प्रतिनिधि के अनुसार घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही करोनी गांव के निकट कटान तेज हो गई थी। नदी की धारा इतनी तेज भी कि पासिनपुरवा से गिदरापुर जाने वाले चकमार्ग को वह अपने साथ ही बहा ले गई। टिकैतनगर प्रतिनिधि के अनुसार नदी जिस तरह से कटान कर रही थी उससे साफ हो गया था कि देररात तक पंसारा गांव को वह अपने साथ बहा ले जाएगी। लेकिन नदी का पानी इसमें सफल नहीं सका और किसी तरह से गांव बच गया। लेकिन वृहस्पतिवार को घाघरा नदी का जलस्तर घटने लगा है जिससे करोनी, पंसारा और इटहुआ पूरब के पास हो रही कटान भी थम गई। जिससे ग्रामीणों राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


 रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार सुरेश राय ने हेतमापुर बांधे पर पहुंच नदी का जायजा लिया और गांव में पहुंच लोगों को आश्वासन दिया कि भयमुक्त होकर रहे प्रशासन उनके साथ है। अधिशासी अभियंता, बाढ़, उत्कर्ष भारद्वाज ने बताया कि जहां पर कटान हुई थी वहां पर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।  दूसरी ओर एडीएम संदीप गुप्ता ने बताया कि घाघरा नदी का पानी घटने के साथ ही कटान भी थम गई है। मौके पर बाढ़ खंड के अधिकारियों को भेजा गया है जो कटान की मरम्मत का कार्य करा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed