{"_id":"5b3e40834f1c1b0c278b4a52","slug":"ghagra-creating-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा की कटान में बह गया पासिनपुरवा-गिदरापुर चकमार्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा की कटान में बह गया पासिनपुरवा-गिदरापुर चकमार्ग
Amarujala Bureau
Updated Thu, 05 Jul 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा नदी का पानी घटने लगा है इसके साथ ही नदी के पानी से होने वाली कटान भी थम गई है लेकिन करोनी गांव के निकट पासिनपुरवा से गिदरापुर चकमार्ग को नदी का पानी अपने साथ बहा ले गया है। इससे यहां के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वह गांव से पलायन की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
दरियाबाद प्रतिनिधि के अनुसार घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही करोनी गांव के निकट कटान तेज हो गई थी। नदी की धारा इतनी तेज भी कि पासिनपुरवा से गिदरापुर जाने वाले चकमार्ग को वह अपने साथ ही बहा ले गई। टिकैतनगर प्रतिनिधि के अनुसार नदी जिस तरह से कटान कर रही थी उससे साफ हो गया था कि देररात तक पंसारा गांव को वह अपने साथ बहा ले जाएगी। लेकिन नदी का पानी इसमें सफल नहीं सका और किसी तरह से गांव बच गया। लेकिन वृहस्पतिवार को घाघरा नदी का जलस्तर घटने लगा है जिससे करोनी, पंसारा और इटहुआ पूरब के पास हो रही कटान भी थम गई। जिससे ग्रामीणों राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार सुरेश राय ने हेतमापुर बांधे पर पहुंच नदी का जायजा लिया और गांव में पहुंच लोगों को आश्वासन दिया कि भयमुक्त होकर रहे प्रशासन उनके साथ है। अधिशासी अभियंता, बाढ़, उत्कर्ष भारद्वाज ने बताया कि जहां पर कटान हुई थी वहां पर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। दूसरी ओर एडीएम संदीप गुप्ता ने बताया कि घाघरा नदी का पानी घटने के साथ ही कटान भी थम गई है। मौके पर बाढ़ खंड के अधिकारियों को भेजा गया है जो कटान की मरम्मत का कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन