{"_id":"68586062a5df22ca8600dd22","slug":"get-e-kyc-done-by-30-june-barabanki-news-c-315-1-slko1012-142142-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 30 जून तक करा लें ई केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 30 जून तक करा लें ई केवाईसी
Mon, 23 Jun 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में करीब चार लाख लोगों ने अभी तक अपनी ई केवाईसी नहीं कराई है। ये लोग एक सप्ताह के अंदर ई केवाईसी करा लें अन्यथा कि दशा में अनाज मिलना मुश्किल होगा। शासन ने इस बारे में सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ऐसे लोगों को 30 जून तक अंतिम मौका दिया है। इस पर सभी आपूर्ति निरीक्षकों और कोटेदारों को इस संंबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिले में करीब साढ़े छह लाख राशन कार्ड हैं, इनमें दर्ज यूनिटों की संख्या करीब 26 लाख है। अभी तक करीब 22 लाख लोगों ने अपनी ई केवाईसी करा ली है। करीब चार लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।
शासन ने पहले इसके लिए 31 मई अंतिम तिथि निर्धारित की थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। निर्धारित अवधि समाप्त होने में महज आठ दिन बचे हैं। ऐसे में प्रतिदिन करीब पांच हजार लोगों की ई केवाईसी करानी होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले में करीब 1349 कोटे की दुकानें संचालित हैं जिनके माध्यम से ई केवाईसी का कार्य कराया जाना है। यदि कोटेदार और आपूर्ति निरीक्षक चाह लें तो यह असंभव नहीं है। जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया ई केवाईसी को लेकर सभी आपूर्ति निरीक्षकों और कोटेदारों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आपूर्ति निरीक्षकों को इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई है।