फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gerbera farming after army job, earning lakhs

Barabanki News: सेना की नौकरी के बाद जरबेरा की खेती, कमा रहे लाखों

Sun, 02 Jun 2024 03:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Gerbera farming after army job, earning lakhs
रामनगर (बाराबंकी)। पहले देश सेवा का जज्बा लेकर सोना में नौकरी की। सेवानिवृत्त हुए तो गांव आकर फूलों की खेती शुरू कर दी। अब खुद तो सालाना लाखों रुपये कमा रहे ही है साथ ही कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। रामतीर्थ आज अपने दम पर जय जवान जय किसान का नारा चरितार्थ कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामनगर तहसील क्षेत्र के त्रिलोकपुर मजरे बादीपुरवा गांव निवासी रामलखन के पुत्र रामतीर्थ को वर्ष 1996 में सेना में नौकरी मिल गई थी। वर्ष 2022 में वह नायक सूबेदार की पोस्ट से सेवानिवृत्त होकर गांव लौटे। लोगों ने उन्हे कहीं और नौकरी करने की सलाल दी मगर उनका मन गांव में ही रम गया। उन्होंने खेती करने की ठानी और जरबेरा फूल की खेती शुरू की। करीब चार हजार वर्गमीटर में पॉलीहाउस लगाया और जरबेरा की खेती करना शुरू की। खेती बढ़ती चली गई तो वे क्षेत्र के किसानों के लिए मिसाल बन गए। रामतीर्थ बताते है कि जरबेरा की खेती से साल भर में 15 से 20 लाख रुपये की आमदनी हो जाती है। इसके लिए वे थाइलैंड से बीज मंगाते हैं। पुणे में इसकी नर्सरी तैयार की जाती है फिर वहीं से पौधे मंगा कर खेती करते हैं।
विज्ञापन

जरबेरा का फूल सजावट के काम आता है। रामतीर्थ ने बताया कि उनके पॉलीहाउस का फूल लखनऊ के चौक व आगरा की मंडी जाता है। एक फूल की कीमत आठ से दस रुपये तक होती है। उद्यान विभाग से 50 प्रतिशत का अनुदान भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed