फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gave triple talaq to wife over phone from Saudi Arabia, case filed

Barabanki News: इंटरसिटी एक्सप्रेस से उठा धुआं, 20 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Fri, 07 Nov 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 07 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq to wife over phone from Saudi Arabia, case filed
रामनगर। गोरखपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर बुढ़वल रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार सुबह इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक जनरल कोच के पहियों से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी। हालांकि, जांच में मामला ब्रेक बाइंडिंग का निकला, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को सुरक्षित आगे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस बृहस्पतिवार सुबह लगभग 9:15 बजे गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी। बुढ़वल रेलवे स्टेशन के ठीक पहले ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर ट्रेन के डी-सिक्स जनरल कोच के पहियों से धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही लोको पायलट ने तत्काल ब्रेक लगा दी। यह देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे बोगियों से उतरकर दूर खड़े हो गए।
विज्ञापन

बुढ़वल जीआरपी प्रभारी जयंत दुबे ने बताया कि यह ब्रेक बाइंडिंग की एक सामान्य तकनीकी खराबी थी। इसमें ब्रेक शू पहियों से चिपक जाते हैं, और घर्षण के कारण धुआं उठने लगता है। फिलहाल, किसी भी जनहानि या क्षति के बिना ट्रेन को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed