{"_id":"690cf6210db16d03520f9ef3","slug":"gave-triple-talaq-to-wife-over-phone-from-saudi-arabia-case-filed-barabanki-news-c-315-1-brb1001-151274-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सऊदी अरब से फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सऊदी अरब से फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, केस
Fri, 07 Nov 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। सऊदी अरब में बैठे पति ने अपनी पत्नी को मोबाइल फोन पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के फरीदी नगर निवासी सना परवीन पुत्री अब्दुल गनी ने बताया कि उनका निकाह 11 माह पहले नगर पंचायत फतेहपुर के मोहल्ला नालापार दक्षिणी निवासी आमिर के साथ हुआ था।
शादी के बाद से ही पति सहित ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच पति आमिर सऊदी अरब चले गए। पीड़िता ने बताया कि बीते 30 सितंबर को ससुर नियाज, सास हसमतुल, देवर आसिफ और इलियास की पत्नी बिट्टो ने उन्हें मारा-पीटा और घर से भगा दिया।
विज्ञापन
ससुरालीजनों के भड़काने पर पति आमिर ने 21 अक्तूबर को सऊदी अरब से मोबाइल पर बातचीत के दौरान उन्हें तीन तलाक दे दिया। कोतवाल संजीत सोनकर ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।