फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gausia took a long jump and also topped the shot put.

Barabanki News: गौसिया ने लगाई लंबी छलांग गोला फेंक भी रहीं अव्वल

Sat, 18 Oct 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 18 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gausia took a long jump and also topped the shot put.
मसौली। रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग की लंबी कूद में मेजबान विद्यालय की छात्रा गौसिया ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लंबी कूद में रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा गौसिया को पहला, नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर की छात्रा सलमा को दूसरा और जनता इंटर कॉलेज बदोसराय की छात्रा पुंजिला को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

गोला फेंक अंडर-19 वर्ग में भी गौसिया ने बाजी मारी। सब जूनियर गोला फेंक में निधि बरौली जाटा प्रथम रहीं। बालक वर्ग में सीनियर कैटेगरी में यूनियन इंटर कॉलेज के छात्र सूरज, जूनियर में यूनियन इंटर कॉलेज के छात्र अनुराग यादव और सब जूनियर में यूनियन इंटर कॉलेज के छात्र अंशु पहले स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज सफदरगंज के छात्र विष्णु, जूनियर में एलबीएस दरियाबाद के छात्र विजय राज और सब जूनियर में एलबीएस दरियाबाद के छात्र राज ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग अंडर-19 में 100 मीटर दौड़ में अजीमुद्दीन की छात्रा अंशिका, जूनियर में बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज की छात्रा आरती और सब जूनियर में जीआईसी बाराबंकी की खतीजा ने पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय बहादुर, अनंत अस्थाना, तौहीद हसन खान, प्रदीप सिंह व भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed