फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   gas leak occurred during satyanarayan katha in barabanki 25 people scorched

Barabanki News: सत्यनारायण की कथा के दौरान हुआ गैस रिसाव, 25 लोग झुलसे

Tue, 21 Jun 2022 01:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 01:39 AM IST
सार

कस्बा रामनगर के निवासी अश्वनी कुमार तिवारी उर्फ कल्लू की पुत्री शैव्या का मंगलवार को विवाह है। विवाह से एक दिन पहले सोमवार की रात करीब 8 बजे घर में सत्यनारायण की कथा चल रही थी। इसी दौरान घर में ही रखे रसोई गैस सिलेंडर का पाइप चूल्हे से निकल गया। जब तक लोग समझ पाते तब तक काफी गैस रिसाव हो चुका था। 

विज्ञापन
gas leak occurred during satyanarayan katha in barabanki 25 people scorched
गैस रिसाव से झुलसे 25 लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरात आने से एक दिन पहले घर में हो रही कथा के दौरान गैस रिसाव से आग भड़क गई। इस दौरान करीब 25 लोग झुलस गए। इनमें आधा दर्जन बच्चे हैं। घटना सोमवार रात रामनगर थाना के कस्बा रामनगर में हुई।

विज्ञापन

 

कस्बा रामनगर के निवासी अश्वनी कुमार तिवारी उर्फ कल्लू की पुत्री शैव्या का मंगलवार को विवाह है। विवाह से एक दिन पहले सोमवार की रात करीब 8 बजे घर में सत्यनारायण की कथा चल रही थी। इसी दौरान घर में ही रखे रसोई गैस सिलेंडर का पाइप चूल्हे से निकल गया। जब तक लोग समझ पाते तब तक काफी गैस रिसाव हो चुका था। 

विज्ञापन


अचानक मंडप के नीचे कथा के पास जल रहे दीपक से आग लग गई। तेजी से भड़की आग की चपेट में करीब दो दर्जन लोग आ गए। आग तभी शांत हुई जब वातावरण में मौजूद सारी गैस जल गई। इस घटना में जिस युवती की शादी थी वह भी झुलस गई। इसके अलावा सुनीता (40), कामिनी (25), रामानंद (60),  राधा पाण्डे (45), सरोज (55), पार्वती (45), सुव्या (16), खुशी (13), पंडित परमानंद (50) व करीब आधा दर्जन बच्चों समेत 25 लोग झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रामनगर सीएचसी पहुंची जहां से अधिकतर को जिला अस्पताल भेज दिया गया। रामनगर के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गैस रिसाव से आग लगने की बात पता चली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed