{"_id":"410410e7ee4d21bff2a4fb85ccad9fb0","slug":"gas-cylinder-cracked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली अंतर्गत दीनदयाल नगर में चाय बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते तेज धमाके साथ फट गया। गनीमत इस बात की रही कि घर में कोई मौजूदा नहीं था और चाय बना रहा रुपेश गैस सिलेंडर में आग लगी देख घर के बाहर निकल गया था।
शहर के दीनदयाल नगर निवासी रूपेश घर पर अकेला था। उसके घर के सभी सदस्य बाजार गए हुए थे। कुछ देर बाद उसे चाय पीने की इच्छा हुई तो किचन में गया और चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस में आग लगाई वैसे ही गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। वह भागकर बाहर आया और फायर कर्मियों को फोन किया तो उधर से जवाब मिला की आधा घंटे का समय लग जाएगा। तब तक आग को किसी तरह से बुझा लो।
रुपेश ने बताया कि पहले तो बोरा गीला कर उसने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो वह सिलेंडर जलता छोड़ घर के बाहर निकल कर शोर मचाने लगा। इसी बीच तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। गनीमत तो इस बात की रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।