फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Garbage spread on the middle of the road, the park became a swamp

Barabanki News: बीच सड़क पर फैला कूड़ा, पार्क बन गया दलदल

Mon, 29 Jul 2024 05:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 29 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Garbage spread on the middle of the road, the park became a swamp
बाराबंकी शहर के राहतनगर मोहल्ला जाने वाली मुख्य सड़क पर हुए गड्ढों में भरा बा​रिश का पानी।
बाराबंकी। बरसात के महीने में बाराबंकी शहर अपनी सुंदरता खो चुका है। सड़कों पर लगे कूड़े के भारी भरकम ढेर, पार्क व मार्गों पर सड़ता कूड़ा और उससे उठती तेज दुर्गंध से कई मोहल्लों के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। कीचड़ से सनी गलियों व सड़कों पर हुए बड़े-बड़े गड्ढों ने रही सही कसर भी पूरी कर दी है। कई जगहों पर लोगों को घर से निकलने से पहले सोचना पड़ रहा है। 3.50 लाख की आबादी वाले शहर में चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

यह हाल तब है जब स्थायी व आउटसोर्सिंग के माध्यम से 400 से अधिक सफाईकर्मियों की फौज नगर पालिका के पास है और जेसीबी समेत तमाम संसाधन भी हैं। फिलहाल, ईओ संजय शुक्ला कहते है कि जहां भी शिकायत आती है तुरंत टीम भेजी जाती है। रविवार को जब कई स्थानों की पड़ताल की गई तो साफ-सफाई की व्यवस्था की पोल खुल गई।
विज्ञापन


कूड़े के ढेर से पटी सड़क, आवागमन ठप
कमरियाबाग मोहल्ले में कब्रिस्तान के बगल से गुजर रही मुख्य सड़क पर अभयनगर मोहल्ले को जाने वाले माेड़ के पास कूड़ा डंप किया जा रहा है। रविवार को यहां भारी मात्रा में कूड़ा सड़ता हुआ दिखाई दिया। बदबू से वहां से गुजरना दुश्वार हो रहा था। कूड़े के ढेर में मवेशी भी घुसे हुए थे। कूड़े के कारण सड़क गायब हो चुकी है और आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में सड़ रहा कूड़ा
शहर के मोहल्लों में बने छोटे पार्क प्रवेश करने लायक नहीं रहे। मोहल्ला दीनदयालनगर में स्थित पार्क कूड़ाघर बन गया है। हाल ही में हुई बरसात से यहां पानी भर गया। हालात इस कदर खराब हो गए हैं कि पार्क दलदल में तब्दील हो गया है और कूड़ा सड़ने लगा है।

जर्जर सड़कों पर भरा गंदा पानी
शहर का राहतनगर मोहल्ला महज नाम से ही राहत का अहसास दिलाता है, स्थिति बहुत बदतर है। मोहल्ले के अंदर घुसते ही खराब सड़कें, कीचड़ व गंदगी से दोचार होना पड़ता है। बरसात के इन दिनों में यहां की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। नालियों का पानी सड़क पर भरा है। मच्छरों के प्रकोप से डेंगू जैसी बीमारी के फैलने की आशंका तीव्र हो गई है।

पीरबटावन में हर सड़क पर कूड़े का ढेर
पीरबटावन शहर के सबसे बड़े मोहल्लों में शुमार होता है। लेकिन बरसात के दिनों में यहां हर सड़क पर कूड़े के ढेर मिल जाएंगे। जहां देखो यही हालात हैं। शहर से गुजरे लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर भी नालाें के पास कूड़ा बिखरा हुआ है।


सड़क के गड्ढे बने मुसीबत
रेलवे स्टेशन से पुलिस लाइन के बगल व घोसियाना होते हुए मुख्य शहर को जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर है। लोग गिरकर घायल हो जा रहे हैं। पुलिस लाइन के पास केडी सिंह बाबू की मूर्ति वाले चौराहे के पास बड़े-बड़े गड्ढों में गिरकर कई लोग घायल हो चुके हैं। आवास विकास, लखपेड़ाबाग, लक्ष्मणपुरी, बाल विहार कॉलोनी, पल्हरी, नबीगंज में भी सड़कों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed