Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gang used to cheat in the name of pornographic videos and tasks, two arrested

Barabanki News: अश्लील वीडियो व टाॅस्क के नाम पर ठगता था गिराेह, दो दबोचे

Mon, 08 Dec 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 08 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gang used to cheat in the name of pornographic videos and tasks, two arrested
बाराबंकी। साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिराेह व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। इसके साथ ही यह गिरोह लोगों को घर बैठे कमाई और ऑनलाइन टास्क का लालच देकर ठगी करता था। देवा कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से तीन लाख 60 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान देवा कस्बे के मोहल्ला कचेहरान निवासी राजन सिंह और अरौड़ा गांव निवासी अनूप कुमार के रूप में हुई है। इनके साथियों में लखनऊ के यशराज सिंह और सिद्धार्थ तिवारी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इस गिरोह ने फर्जी कॉल सेंटर बनाकर लोगों को टेलीग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपर्क किया। गिरोह के सदस्यों ने उड़ीसा और गुजरात की कई महिलाओं को अपने झांसे में लेकर उनके अश्लील वीडियो बनाए और बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर धन उगाही की। इसके अलावा आम लोगों को घर बैठे नौकरी, ऑनलाइन टॉस्क और निवेश पर मोटा मुनाफा जैसे झूठे प्रलोभन देकर ठगते थे। इनके सभी बैंक खातों को सीज कर गहन जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का नाम बदलकर खोला फर्जी खाता
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी राजन सिंह ने अपने पिता का नाम बदलकर एयरटेल पेमेंट बैंक में एक फर्जी खाते का संचालन कर रहा था, जिसके माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर ठगी को अंजाम देता था।

अब तक 12 लाख की ठगी
देवा कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अब तक की जांच में 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है। मामला तब सामने आया जब गुजरात की एक पीड़िता ने हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed