{"_id":"62041be66815b565de1af22f","slug":"full-security-for-polling-booth-during-election-barabanki-news-lko617139781","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाका तैयार, संगीनो के साए में रहेंगे मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाका तैयार, संगीनो के साए में रहेंगे मतदान केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से कराने को लेकर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी छह विधानसभा क्षेत्र की सुरक्षा 20 जोन व 185 सेक्टर में बांटी गई है। वहीं 102 बैरियर व 78 पुलिस पिकेट बनाकर पूरी निगरानी रखी जाएगी। चुनाव के दिन प्रत्येक मतदान केंद्र के अलावा प्रत्येक विधानसभा में अर्द्धसैनिक बलों की फ्लाइंग स्क्वायड व सर्विलांस की एक-एक टीम लगाई जाएगी।
पुलिस फोर्स का आवंटन मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। जिले में पांचवे चरण में 27 फरवरी को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने हर बूथ पर अर्द्धसैनिक बलों को तैनात करने का खाका तैयार किया है। इसको लेकर 94 कंपनी व दो प्लाटून अर्द्धसैनिक बल लगाया जाएगा। बाहरी जनपदों से सिविल पुलिस के 443 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर, 5364 आरक्षी व 5400 होमगार्ड भी चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे।
प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एक इंस्पेक्टर व चार सिपाही, वहीं प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मी व चार सिपाहियों की होगी। सभी को एक-एक चार पहिया वाहन भी दिया जाएगा। पुलिस पिकेट पर थाना क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 102 बैरियर में 12 अंतर्रजनपदीय बैरियर होंगे। जो दूसरे जिलों की सीमा पर बनाए जाएंगे। इसमें पुलिस के साथ ही आयकर व वाणिज्यकर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
चिह्नित 78 पुलिस पिकेट पर सब इंस्पेक्टर तैनात होंगे। प्रत्येक थाने में अर्द्धसैनिक बलों की एक-एक क्यूआरटी टीम होगी, प्रत्येक थाने में 10-10 कलस्टर बनाए गए हैं। जिसमें एक दरोगा व चार सिपाही होंगे। जिनको सात-आठ मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रत्येक थाने में एक-एक कलस्टर मोबाइल की टीम बनेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 4-4 स्टेटिक सर्विलांस टीमें भी लगाई जाएंगी।
जिले के क्रिटिकल मतदान केंद्रों की जहां वेबकास्टिंग कराई जाएगी। वहीं एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ आधा सेक्शन पैरामिलिट्री फोर्स व सिविल पुलिस के पांच जवान व दो होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय थाने के कलस्टर मोबाइल अराजकतत्वों की निगरानी करेंगी। जिले के 1707 मतदान केंद्र के 2829 बूथों में से 114 क्रिटिकल मतदान केंद्र के 163 वर्नेबल पोलिंग बूथ है। 124 मजरों में 522 वलर्नेबुल मतदाताओं को 381 अराजकतत्वों से खतरा था। जिसमें से 224 पर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है।