फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Frustrated with the neglect, the tenants staged a protest

Barabanki News: उपेक्षा से खिन्न होकर कोटेदारों ने किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 24 Dec 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 24 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Frustrated with the neglect, the tenants staged a protest
बाराबंकी। समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज कोटेदारों ने सोमवार को गन्ना कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। आंदोलित कोटेदारों का कहना था कि बीते चार माह से उनकी न्यायोचित मांगों के समाधान को लेकर जानबूझ कर उपेक्षा बरती जा रही है। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान न होने से सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरना समाप्ति से पूर्व कोटेदारों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी पूर्ति निरीक्षक के माध्यम से जिला पूर्ति निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें मुख्य तौर पर 90 प्रतिशत ई-पॉस मशीनों में कायम नेटवर्क की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता पर कराने के साथ ही वितरण प्रमाण पत्र की व्यवस्था को समाप्त किए जाने की मांग शामिल रही। जिलाध्यक्ष रीता वर्मा ने बताया कि मशीनों में खराबी आने पर इसे ठीक करने के लिए इंजीनियर दुकान पर नहीं पहुंचते बल्कि कोटेदारों को ही मशीन लेकर मुख्यालय तक की दौड़ लगाना पड़ती है। मांग की कि रोस्टर के अनुसार कोटे की दुकानों तक अनाज पहुंचाने के साथ ही बिलों का सत्यापन पूर्ति निरीक्षकों के साथ ही सीनियर विपणन निरीक्षकों से भी कराया जाए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा, भरत साहू, अंकित वर्मा, मनीष कुमार, उमेश यादव, विनोद, मो. नईम, प्रेमचंद, कृष्णा नंद, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed