{"_id":"65cfe26a0a71f24fff0c66e4","slug":"fraud-worth-crores-case-against-six-including-two-companies-of-rajasthan-barabanki-news-c-315-1-brp1006-112987-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: करोड़ों की ठगी, राजस्थान की दो कंपनियों समेत छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: करोड़ों की ठगी, राजस्थान की दो कंपनियों समेत छह पर केस
Sat, 17 Feb 2024 04:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। निवेश के नाम पर लोगों से पैसा जमा करवाने वाली राजस्थान की दो कंपनियों व उनके संचालकों पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगा है। अदालत केे आदेश पर एक व्यक्ति की ओर से दोनों कंपनियों समेत छह के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर के दीनदयालनगर निवासी संतोष कुमार वर्मा ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी प्रवीन शर्मा व गोमतीनगर लखनऊ निवासी विभु शुक्ला आदि ने श्री जी इंफोटेक माई ड्रीम बिड प्राइवेट लिमिटेड व डोवेल इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी भीलवाड़ा राजस्थान के बारे मेें विस्तार से बताया था। कम समय में पैसा दो गुना होने की बात कही। संतोष ने कई बार में दो लाख रुपये कंपनी में जमा किए। कई अन्य लोगों ने भी अपना पैसा इन कंपनियों में जमा किया।
आरोप है कि बाराबंकी व आसपास के जिलों से करीब एक करोड़ रुपये जमा कराए गए। जबकि पहले भी तमाम लोगों से राशि ली गई। आरोप है कि मार्च 2021 के बाद कंपनियों ने लोगाें से संपर्क तोड़ दिया। आरोप है कि इन लोगों ने कई कंपनियां बनाकर लोगों से ठगी की है। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अदालत के आदेश पर राजस्थान की दो कंपनियों, भीलवाड़ा निवासी प्रवीन शर्मा, दिनेश कुमार सौटरिया, राजेंद्र शर्मा व लखनऊ के विभु शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।