{"_id":"61293a538ebc3e7a012f9b63","slug":"fraud-barabanki-news-lko593044927","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनौपचारिक शिक्षण संस्थान के नाम पर महिलाओ से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनौपचारिक शिक्षण संस्थान के नाम पर महिलाओ से ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर( बाराबंकी)। अनौपचारिक शिक्षण संस्थान के संचालन के एवज में ढाई हजार प्रतिमाह का मानदेय देने का झांसा देकर एक प्राइवेट मार्केटिंग कंपनी ने महिलाओं से हजारों की ठगी कर ली। एक माह बीतने के बाद जब महिलाओं ने मानदेय की बात कंपनी के डायरेक्टर से की तो उसने चेक थमा दिया।
इस चेक को बैक लेकर जाने पर बताया गया कि वह एकाउंट ही बंद हो चुका है। रामनगर थाना क्षेत्र में हुए इस मामले की शिकायत शुक्रवार को बिलौली निवासी अंकिता सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में की है।
इसमें बताया गया है कि 15 मार्च 2021 को नेटवे इंफ्रा मॉर्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डॉयरेक्टर सेमराय निवासी पवन सिंह व लहड़रा निवासी रोहित अवस्थी उसके परिवारीजनों से मिले। इसके बाद घरवालों को ढाई हजार प्रतिमाह के मानदेय का लालच देकर अनौपचारिक शिक्षण संस्थान चलाने के लिए बतौर संचालिका ज्वाइनिंग करवाई थी।
विज्ञापन
ज्वाइनिंग के नाम पर तीन हजार की जमानत राशि भी जमा करवाई थी। एक माह पूरा होने पर कंपनी डॉयरेक्टर ने उसे मानदेय का भुगतान नहीं किया। दबाव बनाने पर स्टेट बैंक गोमती नगर की शाखा की एक चेक थमा दी। चेक को भुगतान के लिए खाते पर लगाने के बाद पता चला कि जो चेक मिली है, उसका एकाउंट ही बंद हो चुका है। इसके बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि इस कंपनी के जरिए करीब दो सौ युवक-युवतियां के ठगी की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।