फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fourlane highway

Barabanki News: 10 किमी हाईवे को फोरलेन बनाने की कवायद

Mon, 19 Feb 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 19 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
fourlane highway
बाराबंकी। शहर से गुजरे लखनऊ-अयोध्या मार्ग को फोरलेन करना बहुत जरूरी है। तभी शहर को जाम और हादसों से मुक्ति मिल सकेगी। जिले के जनप्रतिनिधियों का भी यही मानना है। इसलिए डीएम द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाते हुए मंत्री और सांसद ने बजट दिलाने के लिए पैरवी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शहर से गुजरे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर लगने वाले भीषण जाम और इससे शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल होने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शहर से गुजरे हाईवे के करीब साढ़े 10 किमी हिस्से को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जनप्रतिनिधि भी इसके लिए आगे आएं। इसके लिए टीम ने दरियाबाद के विधायक और प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि बाराबंकी के विकास के लिए मुख्यमंत्री पहले से ही काफी गंभीर हैं। राज्य राजधानी क्षेत्र जैसी कवायद चल रही है।
विज्ञापन



शहर के मुख्य मार्ग को फोरलेन बनने से जाम से तो निजात मिलेगी, साथ ही शहर भी सुंदर लगेगा। डीएम की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर जल्द से जल्द बजट दिलाने का प्रयास करेंगे। वहीं, जिले के सांसद उपेंद्र सिंह रावत का कहना है कि मुख्य मार्ग को 10 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव है। सड़क के दोनों किनारों पर दो मीटर चौड़ा नाला बनेगा। इसके ऊपर कुछ ऊंचाई पर पैदल पथ बनाया जाएगा। इससे लोग सड़क हादसे से बच सकेंगे। सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को बजट दिलाने के लिए शासन में पैरवी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed