फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four trains passing through Barabanki delayed by hours, Barauni Express cancelled

Barabanki News: बाराबंकी से गुजरने वाली चार ट्रेनें घंटों लेट, बरौनी एक्सप्रेस रद्द

Sun, 14 Dec 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Four trains passing through Barabanki delayed by hours, Barauni Express cancelled
शहर ​​स्थित रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। 
बाराबंकी। ठंड और घने कोहरे के कारण बाराबंकी से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं और कुछ को रद्द भी करना पड़ रहा है। शनिवार को चार एक्सप्रेस ट्रेनें एक से तीन घंटे तक लेट रहीं, जबकि फरक्का और बरौनी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में कोहरे बढ़ने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शनिवार को बाराबंकी स्टेशन से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। देहरादून एक्सप्रेस (13010) सवा घंटे की देरी से पहुंची, जबकि फरक्का एक्सप्रेस (15744) सवा घंटे लेट रही। साबरमती एक्सप्रेस (19410) आधा घंटा देरी से चली और बाघ एक्सप्रेस (13019) लगभग तीन घंटे लेट रही। इसके अलावा सरयू-यमुना एक्सप्रेस (14649) करीब दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

वहीं फरक्का एक्सप्रेस और बरौनी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। कई यात्री घंटों तक प्लेटफॉर्म पर दूसरी ट्रेन का इंतजार करते रहे। स्थिति यह है कि 15 जनवरी तक बाराबंकी से होकर जाने वाली मुंबई रूट की ट्रेनों में रिजर्वेशन पूरी तरह फुल हो चुका है। एक भी सीट खाली नहीं है। मजबूरी में यात्री या तो प्रतीक्षा सूची में टिकट लेकर सफर करने को विवश हैं या फिर यात्रा टाल रहे हैं। स्टेशन अधिक्षक अरुण रायजादा ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों की गति पर प्रभाव पड़ रहा है, जिससे यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed