फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four pyres lit together, heart trembled seeing screams

Barabanki News: एक साथ जलीं चार चिताएं, चीत्कार देख कांप उठा कलेजा

Fri, 21 Jul 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 21 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Four pyres lit together, heart trembled seeing screams
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सास-बहू समेत चार लोगों के शव बृहस्पतिवार की शाम गांव पहुंचे तो ऐसा हृदयविदारक दृश्य सामने था कि देखने वालों के कलेजे कांप उठे। रोते-बिलखते परिजनों को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने ढांढस बंधाया। गांव के बाहर एक साथ चार चिताएं जलीं तो लोगाें के मुंह से बरबस निकल गया कि भगवान यह दिन किसी को न दिखाए।
विज्ञापन



असंद्रा थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा मजरे टांडा गांव के एक परिवार के नौ लोग सफदरगंज क्षेत्र में रिश्तेदारी में हुए अंतिम संस्कार से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी, जिसमें घायल वृद्धा सुकाला, पिंका, विजय बहादुर व सिंतारा की मौत हो गई थी। सितारा का पोस्टमार्टम बाराबंकी, जबकि बाकी तीन का केजीएमयू लखनऊ में हुआ था। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे वाहनों से चार शव गांव पहुंचे तो परिजन शवों से लिपटकर रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन


करीब 50 घर वाले पंडित पुरवा गांव में केवल चीत्कार सुनाई पड़ रही थी। यहां बृहस्पतिवार को अधिकतर घरों में चूल्हे नहीं जले। मां सुकाला, पत्नी पिंका, दादा के पुत्र व दूसरे दादा के पुत्र की पत्नी को गंवाने वाले दयाशंकर के तो आंसू ही सूख चुके थे। वह शून्य में निहार रहा था। इस मौके पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। अंतिम संस्कार के समय अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह के पुत्र विकास सिंह, एसडीएम रामआसरे वर्मा, तहसीलदार राहुल सिंह, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह रिंकू, असंद्रा थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed