{"_id":"64b0562de44a70758b0b8d66","slug":"four-numbers-increased-in-revaluation-got-eighth-place-in-the-state-barabanki-news-c-315-1-brp1007-223-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पुनर्मूल्यांकन में बढ़े चार नंबर, प्रदेश में मिला आठवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पुनर्मूल्यांकन में बढ़े चार नंबर, प्रदेश में मिला आठवां स्थान
Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर के लिए पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें शहर के श्री सांई इंटर कॉलेज की एक छात्रा के हाईस्कूल में चार अंक बढ़ गए, जिससे उसका नाम न सिर्फ प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल हुआ, बल्कि आठवां स्थान भी प्राप्त हो गया। यह मुकाम हासिल करने पर छात्रा का प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम आने के बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। इसमें छात्र-छात्रा को अलग-अलग मूल्यांकन के लिए फीस जमा करनी होती है, जिसके बाद स्क्रूटनी कराई जाती है। जिले के तमाम छात्र-छात्राओं ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। इनमें श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की हाईस्कूल की छात्रा गरिमा सिंह भी शामिल रही।
गरिमा को अंग्रेजी विषय में 93 अंक प्राप्त हुए थे। उसने अंग्रेजी विषय में पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। बुधवार को बोर्ड की ओर से जारी किए गए पुनर्मूल्यांकन में गरिमा सिंह को चार अंक और प्राप्त हुए। इससे गरिमा का परीक्षाफल 96.83 प्रतिशत हो गया और उसने प्रदेेश की टॉप टेन सूची में आठवां स्थान प्राप्त कर लिया। छात्रा की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र वर्मा, नवनीत तिवारी, प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने माला पहनाकर छात्रा एवं उसके परिजनों को बधाई दी। इसके अलावा कई और स्कूलों के बच्चों के नंबर में एक से दो अंक तक का इजाफा हुआ है।