फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four more vulnerable to dengue, including two SI

दो एसआई समेत चार और डेंगू की चपेट में

Thu, 29 Sep 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 29 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four more vulnerable to dengue, including two SI
बेड की कमी से स्ट्रेचर व बेंच पर हो रहा मरीजों का इलाज - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में गुरुवार को डेेंगू व तेज बुखार से पीड़ित कई मरीज भर्ती किए गए। देवा कोतवाली के दो एसएसआई समेत चार लोगों में डेंगू की पुष्टि होने पर पूरे थाने के सिपाहियाें में खौफ व्याप्त हो गया। वहीं सिद्धौर, सुढ़ियामऊ व देवा में 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर हड़कंप मच गया। इमरजेंसी में भारी संख्या में आ रहे मरीजों का अव्यवस्था के बीच किसी तरह चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गुरुवार को तेज बुखार व डेंगू के 25 से अधिक मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। इमरजेंसी में तय्यबा बानों जैदपुर, किरन मिश्रा शरावगी मोहल्ला, अमित जरवलरोड, परशुराम लोहारपुर, नायराबानो शहाबपुर, हिमांशु जैदपुर समेत करीब 20 मरीज तेज बुखार होने के कारण जिला अस्पताल में लाए गए।
विज्ञापन


वार्डों में बेड न होने की दशा में चिकित्सकों ने मजबूरी में स्ट्रेचर व बेंच पर मरीजों को भर्ती कर आननफानन उपचार करना शुरू कर दिया। सुढ़ियामऊ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर रानीमऊ में एक ही गांव की तीन महिलाओं समेत एक युवक को एक सप्ताह से तेज बुखार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने फतेहपुर में निजी पैथालॉजी में ब्लड टेस्ट कराया तो सभी में डेंगू की पुष्टि होने पर परिवारीजनों ने मुन्नी देवी (48), रूपा देवी (60), सावित्री देवी (30)व बब्लू (18) को गुरुवार को आननफानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।

यहां चिकित्सकों ने सभी को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। सिद्धौर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय की रखवाली करने वाले चौकीदार मिश्रीलाल की डेंगू की चपेट में आने से गुरुवार को हालत काफी गंभीर हो गई।

जानकारी होने पर ब्लॉक प्रमुख सिद्धौर रमेश चन्द्र वर्मा, बीडीओ विजयन्त सिंह, ग्राम पंचायत सचिव तथा ब्लॉक  के अन्य कर्मचारियों ने चंदा इकट्ठा कर निजी चौकीदार को इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अजौवा निवासी दीपक कुमार (32), विनय कुमार (20) व सर्वेश कुमार (23) की जांच ने डेंगू पुष्टि हुई है। इन सभी का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

कोतवाली देवा में डेंगू का प्रकोप
देवा कोतवाली में तैनात एसएसआई विवेक सिंह, एसआई संतोष कुमार सिंह, मुंशी राजा यादव व कम्प्यूटर ऑपरेटर चंदन करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। सभी अपना उपचार निजी चिकित्सकों के यहां कर रहे थे। ज्यादा दिन से बुखार रहने पर सभी का ब्लड टेस्ट कराया गया जहां चारों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

कोतवाली के चार लोगों को डेंगू होने की सूचना पर पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी नगर पंचायत चेयरमैन साहबे आलम वारसी को हुई तो उन्होंने आननफानन पूरे कोतवाली परिसर की सफाई कराने व फॉगिंग कराने के निर्देश कर्मचारियों को दिए हैं। सभी मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। 


जहां पर भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं व अन्य लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। वहां पर टीम भेजकर मरीजों की जांच कराकर दवाएं वितरण कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed