{"_id":"68cef5b1ff3a1d136a081767","slug":"four-missing-children-found-in-lucknow-barabanki-news-c-13-1-lko1036-1394074-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लखनऊ में मिले लापता चार बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लखनऊ में मिले लापता चार बच्चे
Sun, 21 Sep 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
मसौली। दो दिन पूर्व सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर मे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए चार बच्चों को सफदरगंज पुलिस ने लखनऊ के जनपथ मार्केट के पास से बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस खोजबीन करते हुए लखनऊ के जनपथ मार्केट तक पहुंची।
रायपुर निवासी पिंटू के पांच से नौ आयुवर्ग के चार बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गए थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। थानाध्यक्ष सफदरगंज अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि सफेदाबाद के एक सीसी टीवी कैमरे में बच्चों को लखनऊ की ओर जाते देखा गया था। इसी के आधार पर लखनऊ में बच्चों को सकुशल खोज कर परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चों के मिल जाने से परिजनों ने खुशी जताते हुए पुलिस का आभार जताया है। (संवाद)