{"_id":"676f00cb5285f2a5900bc5c4","slug":"four-miscreants-who-ran-away-after-filling-oil-at-pumps-arrested-barabanki-news-c-315-1-brp1006-130563-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पंपों पर तेल भरवाकर फरार होने वाले चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पंपों पर तेल भरवाकर फरार होने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
Sat, 28 Dec 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। पेट्रोल पंपों पर हजारों रुपयों का पेट्रोल या डीजल भरवाने के बाद बिना रुपये दिए कार से फरार होने वाला गिरोह हत्थे चढ़ गया। देवा पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन तमंचे, कारतूस, 10 हजार की नकदी व चार पहिया वाहन बरामद किया है। सभी जेल भेज दिए गए।
यह गिराेह कई महीनों से जिले में घूम-घूम कर कार से पेट्रोल पंप पर पहुंचता था। अक्सर कार में रखे ड्रमों में हजारों रुपये का तेल भरवाने के बाद रुपये देने के समय कार पर सवार होकर भाग निकलते थे।
देवा कोतवाली क्षेत्र में 10 दिसंबर की रात मैनाहार स्थित पेट्रोल पंप पर बिना नंबर प्लेट की ब्रेजा कार के अलावा डिग्गी में रखे ड्रमों में करीब पैंतीस हजार रुपये का डीजल भरवाया था। बार कोड स्कैन कर मैनेजर लवकुश को दिखाया लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाते, चारों भाग गए थे।
विज्ञापन
23 दिसंबर की रात 10:40 बजे रामनगर कोतवाली क्षेत्र में फतेहपुर मार्ग पर बिलखिया गांव के पास आरडी फिलिंग स्टेशन से 350 लीटर डीजल भरवाकर फरार हुए थे। देवा के इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने उमरी जंगल से लखनऊ के शिवपुरम, डिप्टीगंज थाना सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अनुराग वर्मा, पाम रेजिडेंसी थाना गोसाईगंज निवासी शिवा पांडेय, हरिहरपुर रामसेवक पुरम थाना सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अनुज पाल व विरूरा थाना पीजीआई निवासी शिवम गौतम को गिरफ्तार किया गया।
इस गिराेह के दो अन्य सदस्य अमन सिंह उर्फ कार्तिक ठाकुर व करन सिंह को 26 दिसंबर को लखनऊ की गोमती नगर पुलिस लूट के मामले में जेल भेज चुकी है। इनके एक और साथी राहुल कश्यप की तलाश जारी है।