{"_id":"5724f7184f1c1b5c0ca92282","slug":"four-killed-in-road-and-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शनिवार को पोस्ट मार्टम हाउस में मौजूद मार्ग दुर्घटना में मृत युवक के परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क व ट्रेन हादसों में चार लोगों की जान चली गई है। मृतकों मेें दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं 4 युवक गंभाीर रूप से घायल हुए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात बाइक से जा रहे संदीप मिश्रा(32) निवासी शिवपुरी कॉलोनी को जेल मार्ग पर पिकप सवार ने टक्कर मार दी।
युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच कार्रवाई की जा रही है। वहीं शुक्रवार की रात कोतवाली नगर इलाके मेें हाईवे बाइपास पर बड़ेल के पास एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया था। शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिनाख्त नहीं हो सकी है।
उधर जहांगीराबाद थानाक्षेत्र में बहादुरपुर गांव के पास रेल ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। जीआरपी ने मृतक की पहचान अनिल(35) निवासी ग्राम पैकुआ कोतवाली फतेहपुर के रूप मेें की।
विज्ञापन
सफदरगंज थानाक्षेत्र के लक्ष्बरबजहा गांव के पास भी शनिवार की सुबह 35 वर्षीय एक युवक का शव रेल ट्रैक किनारे बरामद हुआ। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं मसौली में शनिवार दोपहर दो बाइकों मेें टक्कर में गुफरान, रिजवान निवासी मसौली व इंद्रसेन व रामबिलास निवासी कुशफर सफदरगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।