फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four injuries in the death of the old woman, sent for viscera and heart examination

Barabanki News: वृद्धा की मौत में चार चोटें, विसरा व हृदय जांच को भेजा

Tue, 10 Mar 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 10 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Four injuries in the death of the old woman, sent for viscera and heart examination
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पड़रिया मजरे लाही गांव में वृद्धा बसंती रावत (65) की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चार चोटों की पुष्टि हुई है, लेकिन मौत का स्पष्ट करने के लिए विसरा के साथ हृदय भी सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। क्राइम ब्रांच को भी जांच में लगाया गया है।
विज्ञापन

पड़रिया गांव निवासी बाबूलाल की पत्नी बसंती रावत (65) शनिवार देर रात घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। रविवार सुबह उनका शव गांव के बाहर एक खेत के किनारे सूखे नाले में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार बसंती के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान थे, जबकि उनके कुछ दांत भी टूटे हुए थे। इस स्थिति को देखकर परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। मृतका का पुत्र सिद्धू दिल्ली में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी मधु ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से अपने मायके में रह रही है। ऐसे में घटना के समय घर में अन्य लोग ही मौजूद थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले वृद्धा के घर पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। काल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed