{"_id":"6049162e8ebc3ecbb54f6d5c","slug":"four-injured-barabanki-news-lko568937172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों में भिड़ंत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों में भिड़ंत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली (बाराबंकी)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बड़ागांव मोड़ पर दो बाइकों में हुई भिड़ंत में शिक्षा विभाग के अनुचर सहित चार लोग घायल हो गये। घायलों को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें अनुचर की हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बड़ागांव से सम्बद्ध पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाजीहार का अनुचर कुलदीप कुमार निवासी ग्राम टेरा दौलतपुर थाना जहांगीराबाद बुधवार की दोपहर कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवला करसंडा में डाक रिसीव कराकर बीईओ कार्यालय वापस आ रहा था।
तभी हाईवे पर बड़ागांव मोड़ पर जैसे ही मुड़ा वैसे ही बाराबंकी की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों की उससे टक्कर हो गई। जिसमें अनुचर सहित दूसरी बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनुचर सहित अन्य घायलों संजय, प्रदीप निवासी कोला थाना जैदपुर व विकास निवासी ग्राम भनौली थाना सतरिख को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया है।